UPTET नोटिफिकेशन 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC), प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Advt. No. 01/UPTET/2026 के तहत जारी इस अधिसूचना में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की पात्रता परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन का अवसर 1 मई 2026 तक मिलेगा। परीक्षा केंद्र (डिस्ट्रिक्ट) की जानकारी 22 जून 2026 को जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और किसी भी प्रकार के ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, जिसके बाद वे अपनी पात्रता के अनुसार प्राथमिक, उच्च प्राथमिक या दोनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरने के साथ निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
एलिजिबिलिटी की बात करें तो प्राथमिक स्तर के लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री के साथ D.El.Ed, B.T.C, B.El.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना आवश्यक है। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए स्नातक के साथ B.Ed या D.El.Ed जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य है। न्यूनतम अंकों और आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, UPTET 2026 में मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दोनों पेपर में 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर I प्राथमिक स्तर के लिए और पेपर II उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि लगभग ढाई घंटे निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क अधिक रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है। दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर संयुक्त शुल्क देना होगा।
| श्रेणी | एक पेपर के लिए शुल्क | दोनों पेपर के लिए शुल्क |
|---|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / अन्य गैर-आरक्षित | Rs. 1000 | Rs. 1200 - 2000 |
| एससी / एसटी | Rs. 500 | Rs. 800 - 1000 |
| दिव्यांग अभ्यर्थी | Rs. 300 | Rs. 200 - 500 |
गौरतलब है कि UPTET पास करने के बाद मिलने वाला पात्रता प्रमाण पत्र आजीवन मान्य रहेगा। यह प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में मान्य होगा।
आयोग ने साथ ही एक Corrigendum नोटिस भी जारी किया है, जिसमें एलिजिबिलिटी और एप्लीकेबिलिटी से जुड़े कुछ प्रावधानों में संशोधन किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
महत्पूर्ण लिंक (जानिए सभी डिटेल्स)
1. यूपीटेट 2026 आधिकारिक अधिसूचना: इस PDF लिंक पर क्लिक करें
2. UPTET 2026 कोरिजेंडम नोटिस PDF: क्लिक करके पढ़ें
3. ऑनलाइन आवेदन और OTR रजिस्ट्रेशन लिंक: आवेदन या OTR हेतु क्लिक करें
4. UPESSC आधिकारिक वेबसाइट: https://upessc.up.gov.in/
